बरेली, मई 31 -- भमोरा,संवाददात। मां के साथ दवा लेने गयी युवती को अगवा करने में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के किसान ने बताया कि शनिवार सुबह उसकी पत्नी अपनी बेटी को दवा दिलाने निजी क्लीनिक पर गई थी। आरोप है कि पत्नी और बेटी दवा लेकर भमोरा चौराहे की तरफ पैदल आ रही थीं। राहुल उर्फ अंशुल निवासी बल्लिया सिलेहरी कुंवरगांव व चार अज्ञात के साथ उसकी बेटी को कार में जबरन बैठाकर ले गए। किसान ने बताया कि राहुल का गांव के सुरजीत उर्फ छेदालाल, उसके बेटे सुधांशू के पास आना जाना था। पुलिस ने किसान की तहरीर पर राहुल उर्फ अंशुल सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि लड़की प्रेम प्रसंग के चलते चली गई है, उसने अपने पिता को फोन पर बताया कि मां अकेली रह गई है। सुराग मिल रहा है कि लड़की जल्द बरामद कर ल...