बरेली, जून 17 -- शीशगढ़, संवाददाता। दहेज लोभियों ने मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया।गांव अभूपुरा उर्फ जोखनपुर निवासी रबीना का विवाह रोहित पुत्र कैलाश निवासी बंगाली कॉलोनी अभूपुरा उर्फ जोखनपुर के साथ सात अप्रैल 2024 को हुआ था। ससुराल वाले मायके से दो लाख रुपए व सोने की चेन की डिमांड करने लगे। मांग पूरी न होने प्रताड़ित करने लगे। शनिवार रात्रि उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने 112 को सूचना दी। रबीना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोहित, कैलाश, सीमा, बिजेन्द्र, मिथिलेश,जालिम सिंह, लज्जावती निवासी अभूपुरा उर्फ जोखनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...