फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- फर्रुखाबाद। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्ल ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं। मऊदरवाजा थाने के गांव निवासी ग्रामीण ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया कि उसका विवाह शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ हुई थी। उसके एक पुत्र भी है। उसकी पत्नी वर्तमान में परिषदीय विद्यालय में अध्यापक है। जिस ब्लाक में पत्नी तैनात है उसी ब्लाक के परिषदीय विद्यालय का एक युवक भी सहायक अध्यापक है। अध्यापक फतेहगढ़ कोतवाली के एक मोहल्ले का रहने वाला है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी का 2019 से अध्यापक से मेलजोल बढ़ गया। मेल जोल इतना बढ़ा कि पत्नी का उसके घर पर आना जाना हो गया। दोनो के मोबाइल चेटिंग, मैसेज उसके पास हैं। 12 जनवरी 2026 को सुबह उसकी पत्नी के अलावा कई अन्य लोग घर पर आये। रिश्तेदार होने क...