दुमका, जून 18 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में बकरा विकास योजना के तहत सात चयनित लाभुकों के बीच बकरा एवं बकरियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देना तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत रामगढ़ प्रखंड की भतुरिया बी सिलठा बी एवं सुसानिया पंचायत के विभिन्न गांवों से सात लाभुकों का चयन किया गया था। चयनित लाभुकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप बकरा एवं बकरियां उपलब्ध कराई गईं, ताकि वे पशुपालन के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...