प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अब नो मैपिंग वाले सात लाख तीन हजार 276 वोटरों का नाम अंतिम सूची में आना लगभग तय हो गया है। जिले में अब तक सात लाख 93 हजार 841 वोटरों को नोटिस जारी करने का काम पूरा कर लिया गया है। छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशित होने के बाद जिले में 10.62 लाख वोटर नो मैपिंग की सूची में शामिल थे। अब नोटिस की सुनवाई पर जोर दिया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि नए सुनवाई को तेज किया जा रहा है। जिससे अंतिम सूची में सभी पात्र वोटरों का नाम हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...