चतरा, जून 10 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बेलगाछ चतरा इटखोरी मुख्य मार्ग से एक युवक को 1.380 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कसियाडीह टिकर गांव निवासी उदय दांगी के रूप में हुई है। बरामद अफीम का अंतर्राष्ट्रीय बाजार मुल्य सात लाख रूप्ये बताया जा रहा है। यह कार्रवाई एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भऊसाहब व अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा एवं पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया गया। गठित दल में सदर पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार व थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री भी शामिल थे। प...