फतेहपुर, मार्च 2 -- फतेहपुर। आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोग के साथ विभाग के भी कदम तेज हुए हैं। बैलेट पेपर के साथ नामांकन पत्रों के आवंटन के बाद डुप्लीकेट की प्रक्रिया अंतिम चरणों में पहुंच चुकी है। चुनाव टलने की अटकलों के बाद भी गांवों की राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही। सोशल मीडिया और संपर्क से प्रचार तेज हो गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रधान व जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 81 लाख से अधिक मतपत्र लखनऊ से आवंटित हो चुके है। आईटीआई में पुलिस की सुरक्षा में मतपत्र रखे गए है। वहीं प्रयागराज राजकीय मुद्रणालय से नामांकन प्रपत्र भी पहुंचाए जा चुके है। जिसमें जमानत राशि के चालानों, कर्मियो व मीडिया के पास समेत प्रपत्र पहुंचे है। आयोग की तेजी के साथ पंचायत एवं निकाय निर्वाचन विभाग द्वारा भी कदम तेजी के सा...