भदोही, अप्रैल 26 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आटो में छूटे सात लाख रुपये के आभूषण को पुलिस ने खोज निकाला। संबंधित महिला को थाने पर बुलाकर उसे गहने सौंपे गए। उधर, पुलिस के इस नेक कार्य को लोगों ने सराहा है। थाना क्षेत्र के भगवानपुर, चौथार निवासी दीपा पत्नी संजय कुमार का सोने, चांदी का कीमती आभूषण वाला बैग तथा मोबाइल फोन आटो से यात्रा के दौरान रास्ते में कहीं पर गिर पड़ा था। गिरे आभूषण एवं सामानों की कीमत सात लाख रुपये बताई जा रही थी। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया था। सीसीटीवी एवं मोबाइल के जरिए तलाश शुरू किया गया, लेकिन सफलता में थोड़ा विलंब हुआ। यह भी पढ़ें- गुम हुए पांच मोबाइल बरामद इस बीच, मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जवानों को इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही टीम का गठन भी किया। तत्काल सक्रियता द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.