सात लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
गुमला, जून 25 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके पास से 256 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही दो वाहन और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा निवासी रोहित उर्फ दीपक, पलामू के चैनपुर निवासी रोहित कुमार और गुमला के सिलाफारी निवासी रोशन साहू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित नगड़ी ढलान के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार रोहित उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.