नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पंजाब से उसके सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बाद राज्य में उसकी सरकार को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह घटनाक्रम राजनीतिक रूप से प्रेरित है और इसे उन्होंने "ऑपरेशन लोटस" का हिस्सा बताया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि ये घटनाएं मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने के उद्देश्य से हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी जैस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.