लखनऊ, मार्च 28 -- Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा। साथ ही यूपी के हवाई अड्डों को लेकर सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा, उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में जिन सात हवाई अड्डों का उद्घाटन किया गया, उनमें से छह आज तक चालू नहीं हुए हैं। 'एक्स' पर एक पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, 'देखो भाजपा का भ्रष्ट प्रबंध सात में से छह नये हवाई अड्डे बंद! उत्तर प्रदेश के बाकी हवाई अड्डों का क्या हाल है 'घास हटवाकर' ये भी तो देख लिया जाए।' उन्होंने चित्रकूट, कुशीनगर व आजमगढ़ के हवाई अड्डों का भी उल्लेख किया और आरोप लगाया गया कि हाल ही में खोले गए कई हवाई अड्डों पर निर्धारित उड़ान परिचालन बंद कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- मेहमान बनकर आए हैं, सम्मान समेत विदा करेंगे; P...