बोकारो, मार्च 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो से सात माह से लापता स्वास्थ्य विभाग के लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले पर ना स्वास्थ्य विभाग गंभीर है और ना ही बोकारो पुलिस प्रशासन इसे गंभीरता से ले रही है। ऐसे में सिस्टम पर ही सवाल खड़ा होने लगा है। बोकारो में इन दिनों विभाग में चर्चा का विषय है कि लापता लैब टेक्नीशियन मामले पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी व पुलिस प्रशासन कान में तेल डालकर सो गयी है। जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। अब तक इससे जुड़े मामले में एक भी संदिग्ध को पूछताछ के लिए नहीं पकड़ा गया। वहीं दूसरी ओर बोकारो से सात माह से लापता 18 वर्षीय युवती के मामले की पुलिस जांच पर हाईकोर्ट से असंतोष जताया है। लापता लैब टेक्नीशियन के मामले को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और बोकारो शाखा नि...