लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गूंगेपुर निवासी एक महिला ने अपने 22 वर्षीय पुत्र के सात माह से लापता होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। महिला पद्मा पत्नी राकेश का कहना है कि रक्षाबंधन के समय उसका पुत्र अनुज गांव महमदपुर निवासी पुत्तू पुत्र पंचम के साथ कर्नाटक काम करने गया था। आरोप है कि पुत्तू तीन दिन बाद ही वापस गांव लौट आया, जबकि अनुज के बारे में उसने बताया कि वह वहीं काम कर रहा है और होली तक घर आ जाएगा। परिजनों का कहना है कि सात माह बीत जाने के बाद भी अनुज घर नहीं लौटा है और न ही उसका कोई स्पष्ट पता चल सका है। महिला का यह भी आरोप है कि उसके पुत्र ने खेत गिरवी रखकर उक्त व्यक्ति को रुपये दिए थे। इस संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। पीड़िता ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.