महोबा, मार्च 9 -- महोबा, संवाददाता। मानदेय के लिए परेशान कर्मचारियों ने भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मानदेय के भुगतान की गुहार लगाई है। सोमवार को विकास खंड सभागार में मनरेगा कर्मियों ने जुलाई माह से मानदेय न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मनरेगा कर्मचारी मानदेय न मिलने से परेशानियों से जूझ रहे है। मंहगाई के इस दौर में मानदेय मिलने में हो रही देरी से बच्चों की पढ़ाई औरपरिवार के भरण पोषण में परेशानी हो रही है। दीपावली पर मानदेय मिला था बाद में अब मानदेय के लिए भटक रहे है। रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक मानदेय के लिए परेशान हो रहे है। कर्मचारियों ने कहाकि ईपीएफ का भुगतान भी लंबित पड़ा है। कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी विपिन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। मानदेय का भुगतान न होने पर आंदोलन ...