सात माह से मानदेय नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, आज से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
मुंगेर, अप्रैल 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं ने पिछले सात महीनों से बकाया मानदेय का भुगतान न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन को एक मांग पत्र सौंपकर स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल विचार नहीं किया गया, तो वे बुधवार यानी 8 अप्रैल से पूर्णतः कार्य बाधित करेंगी।क्या है पूरा मामला?सिविल सर्जन को सौंपे गए पत्र में आशा कार्यकर्ता सुनीता कुमारी, रिंकू देवी और पूनम कुमारी सहित अन्य ने कहा है कि वे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद, पिछले सात महीनों से उन्हें प्रोत्साहन राशि या नियत भुगतान नहीं मिला है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.