बलिया, फरवरी 13 -- नगरा (बलिया)। ब्लॉक स्तरीय रोजगार सेवक संघ की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में रोजगारसेवकों ने सात माह से बकाया मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। चेताया कि अगर मानदेय समय से नहीं मिला तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह ने कहा कि रोजगार सेवक शासन की मंशा के अनुरूप अपने दायित्वों को मनरेगा कार्यों में पूरी निष्ठा से करते चले आ रहे हैं। फिर भी विभागीय अधिकारियों के मनमाने रवैये के चलते रोजगार सेवकों का सात माह का बकाया मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इससे आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है। अपने बच्चों की स्कूली फीस तक नहीं दे पा रहे हैं और न ही समय से स्वजनों का दवा ही खरीद पा रहे हैं। शीघ्र ही मानदेय नहीं दिया जाता है तो रोजगार सेवक चरणबद्ध तरीके से आर-पार की लड़ाई को बाध्य होंगे। बैठक में विवेक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.