बगहा, मार्च 12 -- बगहा नगर प्रतिनिधि शहर के श्रीराम संस्कृत मध्य विद्यालय नरायणापुर घाट में कार्यरत सहायक शिक्षक विकास कुमार सात माह से विद्यालय से अनुपस्थित है। जानकारी के अनुसार शिक्षक करीब सात माह से बिना किसी सूचना के विद्यालय से गायब हैं। इसको लेकर विद्यालय प्रशासन की ओर से कई बार स्पष्टीकरण मांगा गया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने के बाद प्रबंध समिति की बैठक हुई । बैठक में सहायक शिक्षक को निलंबित करने का निर्णय लिया गया।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुषमा कुमारी ने बताया कि सहायक शिक्षक विकास कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय से विद्यालय से अनुपस्थित हैं। उनके अनुपस्थित रहने को लेकर विद्यालय की ओर से डाक के माध्यम से तीन बार उनके घर पोस्ट श्रीपुर बाजार, सुगौली स्थित पते पर स्पष्टीकरण मांगा गया। डाक प्राप्त होने के बावजूद उनकी ओर से ...