भागलपुर, फरवरी 27 -- लखीसराय। हलसी प्रखंड के गौरा गांव में गली एवं नली निर्माण के लिए अगस्त 2025 में किए गए शिलान्यास के सात माह बाद भी कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव के मुख्य मार्ग पर पीसीसी सड़क के साथ ढक्कनयुक्त नाली निर्माण का शिलान्यास महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत किया गया था, लेकिन अब तक जमीन पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव से ठीक पहले इस योजना की घोषणा कर शिलान्यास किया गया, ताकि लोगों को विकास कार्य का भरोसा दिलाया जा सके। लेकिन चुनाव बीतने के बाद योजना ठंडे बस्ते में चली गई। गांव के कई वार्डों में सड़क पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और आवागमन में परेशानी हो रही है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.