प्रयागराज, मई 13 -- सड़क हादसे के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर सात माह बाद सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसा सितंबर में हुआ था। क्रेटा कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय भोला का पुरा निवासी प्रमेश कुशवाहा घायल हो गया था। पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर उसने कोर्ट में वाद दाखिल किया था। प्रमेश कुशवाहा के प्रार्थना पत्र के मुताबिक, वह बाइक से फूड डिलीवरी का काम करता है। आरोप है कि 24 सितंबर की शाम वह डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही क्रेटा कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसका बायां पैर टूट गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...