साहिबगंज, मई 24 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने सात महीने से लापता नाबालिग लड़की को चेन्नई से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बरामद नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग लड़की के पिता ने पुत्री के गायब होने को लेकर मिर्जाचौकी थाना में केस दर्ज कराया था।

मामले की जानकारी दर्ज केस में आरोप लगाया था कि बिहार के पीरपैंती थाना क्षेत्र के कीर्तनिया गांव का राजेश बहला-फुसलाकर उसकी नाबालिग पुत्री को ले गया है। इसे लेकर थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान व गुप्त सूचना पर चेन्नई पहुंची। वहां से नाबालिग लड़की एवं आरोपी युवक को बरामद कर मिर्जाचौकी थाना लाया। पूछताछ के बाद प...