सात माह की गर्भवती से दहेज के लिए मारपीट, पेट में लात मारने का आरोप
सहारनपुर, अगस्त 4 -- दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर सात माह की गर्भवती विवाहिता के साथ मारपीट, गला घोंटकर हत्या के प्रयास और पेट में लात मारने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित इकरा पत्नी फरहान, निवासी रसूलपुर बेहट रोड ने बताया कि उसका निकाह फरहान पुत्र इरफान निवासी धोबीवाली गली, थाना मंडी से हुआ था। निकाह के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति फरहान, ससुर इरफान, सास असमा, ननद शाईमा और तूबा दहेज में ऑल्टो कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि हालचाल जानने पहुंचे भाई को आरोपियों ने गाली-गलौज कर भगा दिया। बाद में पति ने उसके हाथ पकड़ लिए, सास ने चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास किया और ननदों ने थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.