महोबा, अगस्त 19 -- महोबा, संवाददाता। तीन तलाक को लेकर लाए गए कानून के बाद भी 7 माह की गर्भवती के साथ मारपीट की गई। दहेज में दस लाख की मांग पूरी न होने पर तीन बार तलाक कहकर गर्भवती को घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पनवाड़ी के मुल्लनपुरा निवासी रहम खां की पुत्री नसरीन खातून ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 14 अक्टूबर 2025 को अब्दुल कदीर निवासी भटीपुरा के साथ हुआ था। पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। निकाह के बाद से ससुरालीजनों के द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में दस लाख रुपये की मांग करने लगे और मांग पूरी न होने पर मारपीट करते। 17 अगस्त को ससुराल में पति अब्दुल कदीर, सास नाजरा...