शामली, फरवरी 28 -- सीएचसी शामली में तैनात वॉर्ड ब्यॉय ने सात माह से वेतन न मिलने पर डीएम को शिकायती पत्र देकर, वेतनमान दिलाने की मांग की है। क्षेत्र के गांव बधेव निवासी महेश पुत्र विक्रम ने डीएम अरविन्द कुमार चौहान को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह कोविड-19 कर्मचारी था। जिसका समायोजन स्टेट बजट अवनि परिधि प्राईवेट लिमिटिड द्वारा किया गया था। जिसके बाद से लगातार अस्पताल में सेवा दे रहे है। आरोप है कि पिछले सात महीनों से वेतन नही मिल पा रहा है। जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खडा हो गया है। पीडित ने परिवार की आर्थिक स्थिति को समझाते हुए रूका वेतन दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.