गाज़ियाबाद, मार्च 6 -- गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में फिट इंडिया महिला सप्ताह 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें सात और आठ मार्च को स्टेडियम में जूनियर बालिका वर्ग में जूडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि चार-चार भारवर्ग में प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता दोपहर 3:30 बजे शुरू की जाएगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए बालिकाओं को जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। विजेता और खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...