सासाराम, फरवरी 12 -- सासाराम, हिन्दुस्ताान संवाददाता रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत कैमूर पहाड़ी की गोद में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मां तुतला भवानी ईको पर्यटन स्थल में पहली बार पर्यटन विभाग द्वारा मां तुतला भवानी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी उदिता सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की शुरुआत जिला पर्यटन पदाधिकारी विनय प्रताप द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...