गाज़ियाबाद, मार्च 5 -- गाजियाबाद। कश्यप निषाद संगठन का सात मार्च को राजनगर एक्सटेंशन के गोल्डन व्यू रिसोर्ट में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने बताया कि अधिवेशन में समाज के भविष्य, संगठन के विस्तार और सामाजिक अधिकारों से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी। उनके नेतृत्व में होने वाले इस अधिवेशन में समाज को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल कराने को लेकर विशेष रूप से मंथन होगा और आगे की रणनीति भी तय होगी। कहा कि अधिवेशन में अप्रैल माह में प्रस्तावित महर्षि कश्यप महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.