समस्तीपुर, फरवरी 1 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों से विभिन्न सात मामलों में जब्त की गई देसी और विदेशी शराब को कल्याणपुर थाना के परिसर में रविवार को न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया गया। इस दौरान जब्त कुल 57 लीटर देसी और विदेशी शराब को नष्ट किया गया। मौके पर उत्पाद इंस्पेक्टर समीर कुमार, पूर्व थानाध्यक्ष व ताजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...