कन्नौज, जून 8 -- कन्नौज। सदर तहसील में पिछले सात माह से चली आ रही अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। हड़ताल खत्म होने से तहसील न्यायालयों में लंबित कार्यों के निस्तारण का रास्ता साफ हो गया है और वादकारियों को भी राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है।हड़ताल समाप्त कराने के लिए सोमवार को तहसील परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम सदर नवनीता राय, एसडीएम न्यायिक रेशमा सहाय, तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह तथा नायब तहसीलदार भारत कुमार मौर्य और राकेश कुशवाहा मौजूद रहे। दोनों पक्षों के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसके बाद न्यायालयों के सुचारु संचालन पर सहमति बन गई। यह भी पढ़ें- एडीएम से वार्ता सफल, 29 दिन बाद राजस्व अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित सदर तहसील में कार्यरत तीनों प्रमुख बार सं...