सात महिलाओं से लाखों की ठगी
उन्नाव, सितम्बर 27 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रियदर्शिनी नगर मोहल्ला की सीमा और शालिनी ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बगल में एक युवक किराए से रहता था। उसने व्यवसाय में रुपये लगाने व अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। इस पर उसे रुपये देने लगीं। वह रुपये बढ़ाकर भी वापस करने लगा। तभी हम दोनों ने व्यापार के नाम पर 15 लाख रुपये लगा दिए। इसमें शालिनी ने सात व सीमा ने आठ लाख रुपये उसे दिए। पिछले पांच दिन से आरोपित युवक लापता है। कई जगहों पर उसकी खोजबीन की पर वह नहीं मिला। जानकारी पर पता चला कि आरोपित ने पहले भी लोकनगर की पांच महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी कर ली है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि सभी महिलाओं को बुलाया गया है। महिलाओं ने जो रुपये दिए हैं, उसके प्रमाण भी मंगाए गए हैं। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.