फतेहपुर, अप्रैल 29 -- फतेहपुर। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी जनगणना 2027 प्रोजेक्ट को लेकर ताजनगरी में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। 7 मई से जिले में डिजिटल जनगणना का आगाज होने जा रहा है। इस बार की जनगणना की सबसे बड़ी विशेषता स्व-गणना है, जिसके तहत नागरिक बिना किसी प्रगणक के इंतजार के स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद वासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से डेटा संकलन में न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि मानवीय त्रुटियों की संभावना भी न्यूनतम हो जाएगी। नागरिक अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए जनगणना पोर्टल पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बेहद सरल बनाई गई है...