बेगुसराय, मई 3 -- खोदावन्दपुर,निज प्रतिनिधि। आगामी सात मई तक वर्षा और आंधी-तूफान की स्थिति बनी रहने की संभावना है। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र, खोदावंदपुर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. राम पाल ने दी। उन्होंने बताया कि सप्ताह के शुरुआती दिनों तीन से चार मई के बीच में हल्की से मध्यम वर्षा होगी जो किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी।

मौसम की स्थिति उन्होंने कहा कि इस वर्षा से फलदार फसलें जैसे आम और लीची को फायदा होने की उम्मीद है, बशर्ते तेज तूफान न आए। मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार मई को गरज-चमक के साथ तेज हवा (25-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है जिससे फलदार फसलों को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वर्षा का प्रभाव पांच मई को मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा। हल्के बादल और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती ...