कौशाम्बी, मई 2 -- स्व जनगणना सात से 21 मई तक तक प्रभावी होगी। इसे लेकर शनिवार को विकास भवन स्थित सरस हॉल सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारी एवं खंड स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि सात मई को स्व जनगणना का कार्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी स्वयं करेंगे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्व जनगणना की प्रक्रिया, ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, सत्यापन एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी देने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। बताया गया कि यह अभियान पारदर्शिता, सटीकता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसलिए आमजन को जागरूक कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे जिले की सही एवं अद्यतन जनसंख्या जानकारी उपलब्ध हो सके। यह प्रशिक्षण राजकुमार जनपद जनगणना ...