रांची, अप्रैल 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। बांग्ला नववर्ष पोएला बोइशाख का स्वागत बुधवार को शहर के बंग समुदाय ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ किया। दुर्गाबाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने नए वर्ष की सुख-समृद्धि और मंगल कामना के साथ मां दुर्गा के चरणों में नमन किया। शाम होते ही उत्सव का रंग और गहरा हो गया। यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी की ओर से प्लाजा हॉल में शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए क्लब के सचिव सेतांक सेन ने सबको नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और इस पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर बात की। यह भी पढ़ें- धूम धाम से मना राधा गोविंद मंदिर का स्थापना दिवस सह पोईला बैशाख उत्सव इसके बाद क्लब के सदस्यों द्वारा उद्बोधन संगीत- एशो हे बोइशाख ऐशो ऐशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.