मऊ, अप्रैल 15 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सियाबस्ती में मंगलवार की दोपहर बिजली शार्ट-सर्किट आग लग गई। जिसमें आधा दर्जन किसानों की लगभग सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि गेहूं की फसल जलते-जलते गांव के करीब आ गई और एक ग्रामीण की रिहायशी मड़ई भी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सियाबस्ती गांव के सीवान में मंगलवार की दोपहर में हवा के तेज झोके से खेत में लटक रहे बिजली के तार आपस में टकरा गए, जिससे निकली चिंगारी से अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात कारण से लगी आग, 25 बीघा फसल राख आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते सात बीघा गेहूं की फसल जल गई। जिसमें सियाबस्ती निवासी अ...