वाराणसी, फरवरी 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। ओटीएस में खराब प्रदर्शन पर पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के 454 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एमडी शंभु कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। जांच की जिम्मेदारी डिस्कॉम की ओर से गठित सात समिति को सौंपी गई है। पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार सात अभियंताओं को निलंबित किया गया हैं, जिसमें दो अधिशासी अभियंता, दो अवर अभियंता, एक टीजी-2 और दो ईए शामिल हैं। जबकि, 40 अभियंताओं को चार्जशीट सौंपी गई। इसमें दो अधीक्षण अभियंता, तीन अधिशासी अभियंता, पांच एसडीओ और 30 अवर अभियंता शामिल हैं। इसके अलावा 30 अधिशासी अभियंता, एक एसडीओ, 13 अवर अभियंता और चार टीजी-2 को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। नियम-10 के तहत आठ अधीक्षण अभियंता,...