एटा, अगस्त 24 -- धम्म सेवा संघ ने सोमवार को पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. महादीपक सिंह शाक्य को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग को लेकर प्रभारी एसडीएम रविंद्र सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि स्वर्गीय डॉ. महादीपक सिंह शाक्य एटा जिले से सात बार सांसद रहे और उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, त्याग, संघर्ष एवं राष्ट्रभक्ति को समर्पित रहा। जयप्रकाश नारायण के जेपी आंदोलन में अग्रिम एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान सीमा के निकट झेलम नदी के किनारे स्थित नौगांव चौकी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया था। ज्ञापन देने वालों में लोकपाल सिंह, अभिषेक साहब, हर्ष शाक्य, देवेंद्र, अनमोल, योगेंद्र, रोहित, सर्वेश, गौरव, अजय, पुरु...