बांदा, अप्रैल 13 -- बांदा, संवाददाता। निर्वाचन विभाग ने विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम विधानसभा मतदाता सूची जारी कर दी है, पर अभी भी तमाम ऐसे मतदाता हैं, जिनके वोटर आईकार्ड में कहीं नाम तो कहीं पता या उम्र की त्रुटि दुरुस्त नहीं हो सकी। मतदाताओं का कहना है कि वोटर लिस्ट में संशोधन के लिए कई बार बीएलओ को फार्म भर कर दिया और जरूरी दस्तावेज दिए, पर आज तक संसोधन नहीं हो पाया। कई मतदाताओं ने बताया कि सात बार से ज्यादा बार संशोधन कराया प्रयास किया, पर एक कमी दूर हुई तो दूसरी दर्शाने लगी। फोटो पहचानपत्र में त्रुटियों के लिए बीएलओ मतदाताओं को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यह भी पढ़ें- फाइनल सूची में राम जी,शिव सिंह,जगजीवन बन गये महिला आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने कई ऐसे मतदाताओं से बातचीत की, जिन्होंने इस संबंध में अपनी पीड़ा जाहिर की। कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.