बरेली, जून 2 -- सात बच्चे भर्ती, वार्ड फिर फुल हुआ बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड लगातार फुल चल रहा है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक साथ बीमार बच्चों को भर्ती किया जा चुका था। सुबह 13 बच्चे डिस्चार्ज हुए थे। इसके बाद वार्ड में कई बेड खाली हो गए थे। लेकिन 7 नए बच्चों को भर्ती करने के बाद वार्ड एक बार फिर भर गया है। अस्पताल प्रबंधन में बीमार बच्चों को उपचार मुहैया कराने के लिए बेड के साथ ही बेंच भी लगाई है। जिससे बच्चों को वहां भर्ती कर इलाज किया जा सके। अस्पताल में मंगलवार को वार्ड में कुल 36 बच्चे भर्ती थे। यह भी पढ़ें- सुबह 11 बच्चे डिस्चार्ज, तीन घंटे में इतने ही बीमार हुए भर्ती वहीं ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए 121 बीमार बच्चे आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...