मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर। नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार को श्रम विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग जगहों से सात बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। श्रम विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि फल दुकान से लेकर मिठाई दुकान तक में बाल मजदूरी कराई जा रही है। मुक्त कराए गए बच्चे और उनके अभिभावकों की एनजीओ कर्मी ने काउंसलिंग की। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...