सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सुप्पी। विधुत आपूर्ति प्रशाखा सुप्पी के कनीय अभियंता के नेतृत्व में गठित विधुत कर्मियों के टीम द्वारा प्रखंड क्षेत्र के मनियारी एवं मोहनी मंडल गांवों में बिजली बिल बकाएदारों के घरों पर छापेमारी अभियान चलाया गया।जिस क्रम में सात बिजली बिल बकाएदारों के यहां 1,16,207 रुपये बाकी पाकर उनके घरों का बिजली कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि विधुत आपूर्ति प्रशाखा सुप्पी के कनीय अभियंता मनोज कुमार के लिखित आवेदन पर बुधवार को सुप्पी थाना में बुधवार को सात बिजली बिल बकाएदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें थाना क्षेत्र के मनियारी गांव निवासी सीमा जयसवाल, मुकेश सहमी, किशोरी दास, मोहनी मंडल गांव निवासी सीता राम पटेल, नागेन्द्र ठाकुर, अशोक ठाकुर,विजय राय समेत सात लोगों को आरोपित किया गया है।

ह...