जहांगीरगंज (अम्बेडकरनगर), मई 3 -- Dulha-Dulhan News: यूपी के अंबेडकरनगर में शादी समारोह में जमकर हंगामा हो गया। हंगामे की वजह बनी दूल्हे की चाल। दुल्हन को दूल्हा लंगड़ाते नजर आया। इस पर दुल्हन ने सख्त फैसला ले लिया। दुल्हन का फैसला सुनकर लड़की और लड़के वाले सभी हैरान रह गए। ये पूरा माजरा सात फेरों के बाद हुआ। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों के बीच दिन भर हुई पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। बाद में बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिड़हर खास निवासी राजन की बारात शुक्रवार को पूरे धूमधाम से आलापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पहाड़पुर गांव पहुंची। स्वागत-सत्कार के बाद जयमाल और फेरे की रस्में भी संपन्न हुईं। सिंदूर दान की रस्म हो जाने के बाद भोर में आंचल धराई की रस्म होने वाली थी। इसी दौरान दूल्हा राजन गायब हो गया। लगभग...