नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। बिहार के सारण में शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे को खाली हाथ घट लौटना पड़ा। सात फेरे लिए जा चुके थे और दुल्हन की मांग में सिंदूर भी सज चुका था। सुबह विदाई की तैयारी थी, लेकिन विदाई (सलामी) के वक्त मिले रुपये गिनने के दौरान दूल्हे से हुई बार-बार की चूक ने ऐसा विवाद खड़ा किया कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से ही इनकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी और आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, मकेर थाना क्षेत्र के दादनपुर गांव निवासी वीरेंद्र मांझी के पुत्र राहुल कुमार की बारात बुधवार को मुबारकपुर निवासी शिवरात मांझी के घर पहुंची थी। रात में द्वारपूजा, कन्या निरीक्षण और सिंदूरदान समेत वि...