गंगापार, मई 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज के गंगापुर क्षेत्र में आई शादी समारोह में खासा हंगामा हो गया। बारात में आए किसी युवक ने दुल्हन की बहन के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई। जिससे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जिसके चलते शादी टूट गई। दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार की शाम तक दूल्हे के पिता और अन्य घरवालों को बैठाकर शादी में हुए खर्च और दहेज वापस लौटाने की शर्त पर उन्हें छोड़ा गया। घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। बारातियों के जलपान आदि के बाद द्वारचार आदि की रस्में शुरू हुई और जयमाल के समय ही दहेज के लेन देन को लेकर कुछ बातें हुई जिसमें एक दूसरे में मनमुटाव हो गया। बावजूद इसके शादी की सारी रस्में सात फेरे के साथ संपन्न हुई। इध...