गंगापार, मई 8 -- क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात आई बारात में शादी की सभी रस्में सम्पन्न होने के बाद मामूली विवाद में शादी टूट गई। इस बीच शुक्रवार की शाम तक दूल्हे के पिता और अन्य घरवालों को बैठाकर शादी में हुए खर्च और दहेज वापस लौटाने की शर्त पर उन्हें छोड़ा गया। घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। बारातियों के जलपान आदि के बाद द्वारचार आदि की रस्में शुरू हुई और जयमाल के समय ही दहेज के लेन देन को लेकर कुछ बातें हुई जिसमें एक दूसरे में मनमुटाव हो गया। यह भी पढ़ें- शादी में पंडित जी से कहासुनी के बाद बवाल, दूल्हे को भी घेरकर लाठियों से पीटा, मची अफरातफरी बावजूद इसके शादी की सारी रस्में सात फेरे के साथ संपन्न हुई। इधर लड़की की विदाई के पूर्व दूल्हे के आंगन में जाने क...