हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 1 -- यूपी में मथुरा के बरसाना में राधा रानी मंदिर तक जाने के लिए रोपवे का सफर सुरक्षित रहे। इसके लिए रोपवे का सुरक्षा ऑडिट रविवार से शुरू हो जाएगा। आईआईटी रुड़की की टीम रोपवे की सुरक्षा को न केवल परखेगी, बल्कि अगर कोई कमी मिलती है तो उसे दूर करेगी। इसलिए रोपवे रविवार से सात फरवरी तक बंद रहेगा। गौरतलब है कि बरसाना में रोप-वे के माध्यम से हर दिन तीन हजार श्रद्धालु राधा रानी की शरण में पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर संख्या दोगुनी होकर पांच हजार से अधिक हो जाती है। रोप-वे का संचालन कर रही कंपनी के आंकड़ों की माने तो बीते एक वर्ष में रोप-वे से 14 लाख श्रद्धालुओं ने राधारानी के दर्शन किए। 25 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्घाटन के बाद बरसाना में रोप-वे का संचालन शुरु कर दिया गया। लगभग 400 मीटर लंबे इस रोप व...