रिषिकेष, फरवरी 3 -- तीर्थनगरी में आगामी सात और आठ फरवरी को उत्तर भारत स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इसमें उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से नामी एथलीट हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में अब तक 150 से अधिक एथलीट पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं, महिला एथलीटों के लिए पंजीकरण निशुल्क रखा गया है। मंगलवार को हरिद्वार मार्ग स्थित होटल में ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन की ओर से पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। एसोसिएशन अध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि ऋषिकेश स्थित आशीर्वाद वाटिका में सात फरवरी को पावरलिफ्टिंग और आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं, आठ फरवरी को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत स्तरीय इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्र...