देवरिया, मार्च 2 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार पुलिस ने थाना क्षेत्र के छपिया के पास से चरपहिया वाहन से सात पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। रविवार को खामपार की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम छपिया मोड़ से आगे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास से एक चारपहिया वाहन से सात पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जांच पड़ताल में गाड़ी का नंबर प्लेट फर्जी मिला। तलाशी के दौरान गाड़ी पर लदे 07 पेटी शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोविन्दा कुमार यादव पुत्र अमल चौधरी निवासी जिगना जगरनाथ टोला राजघाट थाना मीरगंज जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...