हमीरपुर, मई 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। जिसमें तीन दिनों तक दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान प्रत्येक पाली में 3072 अभ्यर्थी प्रत्येक पाली की परीक्षा में पंजीकृत है। आगामी 8, 9 व 10 जून को जिले के साथ परीक्षा केंद्रों में पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न कराई जानी है। जिसके लिए राजाराम इंटर कालेज झलोखर, मुख्यालय के इस्लामियां इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा व राजकीय महाविद्यालय सुमेरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें सुबह 10-12 व दोपहर में 3-5 बजे के बीच परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- UP Police Constable Exam City: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्...