मुंगेर, मार्च 20 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 'समृद्धि यात्रा' के तहत मुंगेर के सफियाबाद हवाई अड्डा परिसर में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में जिले की विकास योजनाओं की नब्ज टटोली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का संकल्प बिहार को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना है।​अगले 5 वर्षों में रोजगार का बड़ा रोडमैपः​समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा दक्ष और आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए स्टार्टअप नीति के तहत विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज और हर जिले में जर...