बक्सर, मार्च 25 -- पेज चार के लिए ------ बोले सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किला मैदान में अधिकारियों के साथ की समीक्षा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली बक्सर, हमारे संवाददाता। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। सीएम ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान डीएम साहिला ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं तथा सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। डीएम ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी। समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबं...